Popular posts from this blog
श्री सत्य सांई की मायावी दुनियां और मैं
बहुत बात विवाद के बाद यह तय हुआ कि नाटक हम लोग करेगे । हंवन कूड़ चुकी मंच के बीच में था तो नाटक को मंच के अग्रभाग और अंत भाग के बीच खेलना होगा । यह मेरे जीवन का पहला अनुभव था जब मंच के सेन्टर में हंवन कुंड जिसमे से धुऑ अब भी निकल रहा है । भले ही धुऑ हल्का हल्का सा निकल रहा है । पर भीतर आग तो प्रज्वोलित है और मुझे अपने नये एक्टरों के साथ रिकार्ड डेट नाटक को मंच पर खेलना है । मैने सोच लिया कि मुझे क्या करना है । मैने सबसे पहले पैतीस मिनट वाले प्ले के कैसेट को टेप से निकाल कर पैंतालीस मिनट वाला कैसट लगा दिया। सभी लडकियो में और उनके माता पिता में उत्साह का संचार हो गया । सभी रिहर्सल पर आ गये । मैने रिहर्सल वाले स्थान पर चौक से लकीर खीच कर एक हवन कुंड बनाया । नाटक शुरू करने से पहले एक गेम शुरू किया की मंच की सीमा के भीतर आप तेजी से भागेगे पर जैसे ही मैं स्टाप बोलूंगा आप अपने जगह रूक जायेगे । शर्त सिर्फ इतना है कि आप हंवन कुंड के बाहर ही सब कुछ करेगे अगर आप हंवन कूड़ के लकीर को भी छु लिए तो आप इस गेम से आउट हो जाओगे । गेम शुरू हुआ । सभी लडकियो ने गेम को इंजॉय करना शुरू किया।...
सम्मान मिलने की खुशी और दर्द
सम्मान जब आपको मिलता है तो आपको खुशी तो होती है पर उस खुशी के साथ दर्द भी चला आता है । यह दर्द कोई और आपको नही देता है आपके आस पास रोज मिलने वाले जिसे आप अपना मित्र समझते है ,वही आपको यह दर्द देंगे। मै भुक्त भोगी हूं बीस साल के रंगमंच जीवन में पहली बार झारखंड से जमशेदपुर से मेरे नाटक "अंत से आरम्भ" को साहित्यकला परिषद नई दिल्ली द्वारा मोहन राकेश सम्मान देनी की घोषणा हुई । बहुत खुशी हुई मै अपने सबसे नजदीक मित्र को फोन लगा कर सूचना दी ,,खुशी इतनी थी कि तुरंत मिलना हुआ । मित्र ने गले लगाया उनके साथ भी एक मित्र थे उनको कोई खास खुशी नही हुई बस औपचारिकता वश बधाई दे कर ऐसे मौन हुए कि फिर कोई प्रश्न ही नही किया वह अपने मोबाईल में व्यस्त हो गये । मै उम्मिद कर रहा था कि कुछ प्रश्न वह मुझ से पुछेगे पर नही । यह पहला दर्द का अनुभव हुआ कि इतने वर्षो तक साथ उठने बैठने सुख दुख बांटने के बाद आज सम्मान मिलने के बाद इतनी उदासीनता ,,,,,पर चलो कोई बात नही । मै अपने पहले मित्र के साथ बाते करने लगा और उसे धन्यवाद देने लगा कि तुम्हारे सहयोग के कारण मुझे यह एवाड मिला है । अगर तुम सही समय पर साहित्य...

Comments
Post a Comment