सफर अभी बाकी है ,,,,
आनंद फोन पर मैम से बाते कर रहा था मैम आनंद से कुछ बोल रही थी जिसे आनंद ध्यान से सुन रहा था । बीच बीच में यस मैम कह रहा था । डिम्पल उससे कुछ दूरी पर आ कर खडी हो गई थी । जीत सोफे पर बैठा कभी अ को कभी डिम्पल को देख कर मंद मंद मुस्कुरा रहा था । दो से चार मिनट के बीच मैम की बाते खत्म हो गई और मैम ने फोन कट कर दिया । फोन पर आनंद ने अंत में इतना ही कहा मैम गुड नाईट । अ का चेहरा खुशी से खिल गया था । वह जीत के तरफ पलट कर बोला मैम की जॉब हो गई है । वह कोलकाता छोड़ कर ,,,,इतना ही बोला था कि उसका ध्यान डिम्पल पर गया जो आनंद को एकटक देख रही थी । आनंद बोलते बोलते रूक गया । वह डिम्पल के तरफ देख कर बोला क्या बात है तुम इस तरह क्यो देख रही हो ? डिम्पल कुछ नही बोली चुपचाप वापस चली गई । उसका यह व्यवाहार अ की समझ में आ गया था पर उसे यह अच्छा नही लगा था । वह जीत को बोला चल छत पर तुझ से कुछ बाते करनी है। जीत और आनंद दोनो छत के तरफ जाने वाली सीढ़ी के तरफ चले गये । छत पर पहूंच कर अ जीत से बोला मैम सिलोन में है वहां के किसी स्कूल में प्रिंसिपल हो गई है । यह तो गुड न्यूज है जीत खुश होते हुए बो...